Lawrence gang shooter: रोहित शेट्टी केस में आगरा से लॉरेंस गैंग का शूटर गिरफ्तार, मुंबई ले गई पुलिस
मुंबई में रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित को आगरा से गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने की। आरोपी शुभम लोणकर गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है और सोशल मीडिया से प्रभावित होकर अपराध की दुनिया में आया था।
जानकारी के मुताबिक, 1-2 फरवरी 2026 की रात मुंबई स्थित ‘शेट्टी टॉवर’ पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस वारदात के पीछे गैंग का मकसद फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैलाना और रंगदारी वसूलना बताया गया।
गिरफ्तार आरोपी प्रदीप शर्मा (23) आगरा के महावीर नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे बाह थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह सोशल मीडिया पर गैंग की पोस्ट देखकर प्रभावित हुआ था।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही कई आरोपियों को 15 फरवरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रदीप शर्मा लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था।
फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया है, जहां आगे की जांच जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि पूरे गैंग नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी है।